सहारनपुर: सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में टोकन व्यवस्था लागू, 24 घंटे मिलने की सुविधा से भीड़ पर लगेगी लगाम
सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में भीड़ नियंत्रण के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। अब तीमारदार मरीजों से 24 घंटे कभी भी मिल सकेंगे। पहले की समय-सीमा खत्म हो गई, जिससे दूरदराज के मरीजों को बड़ी राहत मिली। शनिवार दोपहर 1:00 बजे सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ती भीड़ को काबू करने के प्रयास लंबे समय से चल रहे थे। टोकन व्यवस्था से भीड़ घटी है।