दुर्ग: भिलाई निगम ने जनदर्शन की शिकायत पर नाली से अवैध कब्जा हटाया
भिलाई निगम के द्वारा जनदर्शन की शिकायत पर नाली से अवैध कब्जा हटाया गया,दरअसल सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार,सोमवार सुबह हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी के पास मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण और ढलाई को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।