बिसौली: बिसौली नगर में शांतिपूर्वक अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ, सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा मौजूद
Bisauli, Budaun | Mar 13, 2026 बदायूं जनपद के कस्बा बिसौली में रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और सलामती की दुआ मांगी।कादरी मस्जिद में इमाम अखलाक राज ओवैसी ने नमाज अदा कराई और रमजान की फजीलत पर तकरीर की।