पटना ग्रामीण: हाजीपुर में वार्ड पार्षद की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
बीती रात हाजीपुर में वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या को लेकर बुधवार को राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार के शासन का इकबाल खत्म हो गया है।