पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत बंद करने वाले प्रदर्शनकारियों को बताया स्वार्थी
आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध के मुद्दे को लेकर आज भारत बंद किया गया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपना बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने प्रदर्शनकारियों को स्वार्थी बताते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि 100 में 100 का लाभ हम ले लें। मौके पर सुप्रीम कोर्ट को जीतन राम मांझी ने धन्यवाद भी दिया है।