गाज़ीपुर: गाजीपुर में वांछित अभियुक्त अफरोज उर्फ निरहू को जंगीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जो गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। दरअसल जंगीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान ग्रीन फील्ड हाईवे ओवरब्रिज के नीचे से वांछित अभियुक्त अफरोज खान उर्फ निरहू को गिरफ्तार कर लिया।