बेतिया: बेतिया समाहरणालय में जल-जीवन-हरियाली दिवस, राजीव रंजन सिन्हा ने कहा- पर्यावरण संरक्षण से ही भविष्य सुरक्षित
बेतिया से खबर है जहां समाहरणालय सभागार में आज 6 जनवरी मंगलवार करीब दो बजे जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा ने की। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पश्चिम चंपारण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन और उसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई। अपने संबोधन