लगातार हुई बारिश के बाद सरदारशहर में जलभराव की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को भी मुख्य बाजार में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।