गुना नगर: कर्नलगंज में मुख्य सड़क पर चल रही नाला सफाई का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
गुना नगर पालिका क्षेत्र में बारिश के पूर्व नालों की सफाई जा रही है। 4 जून को करनैलगंज मुख्य सड़क पर चल रही नाला सफाई का नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने वार्ड 1 और 6 के पार्षदों के साथ निरीक्षण किया। संपूर्ण नाला की सफाई और कचरा निस्तारण के आदेश दिए। कहा, आने वाली बारिश में नालों में पानी का बहाव सही रहे, रुकावट और जल भराव की स्थिति नहीं बनेगी।