मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में युवती का गला काटने वाले आरोपी पर पुलिस ने घोषित किया ₹25,000 का इनाम
कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ले में घर में घुसकर युवती का ब्लेड से गला काटने वाले आरोपी पर पुलिस ने ₹25000 का इनाम घोषित किया है। 5 दिसंबर को डायल यूपी 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दिया गया था। आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ पुत्र स्व. कमरूद्दीन शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग कुरैश नगर का रहने वाला है।