पूरनपुर: हजारा क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वुधवार दोपहर तीन बजे आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को गांव निवासी एक युवक अपने परिजनों की मदद से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला के अनुसार, घटना के बाद से परिवार काफी परेशान है और उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को देकर पुत्री को बरामद करने की मांग की है।