नवादा: फरहा गांव से साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | May 22, 2025 गुरुवार शाम 5:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नवादा साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फरहा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार के द्वारा रिलायंस फाइनेंस के नाम पर सस्ते लोन दिलाने का ऑफर देकर भोले भाले लोगों को ठगने का काम करता था।