सिलाव: दुर्गा पूजा पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नालन्दा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई
Silao, Nalanda | Sep 29, 2024 दुर्गा पूजा पर्व में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर रविवार की दोपहर करीब एक बजे नालन्दा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में सीओ आकाश दीप सिन्हा के अलावे नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार, पूजा समिति के सदस्य समेत दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए.