उदयपुर: ग्राम कुन्नी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हुआ संपन्न
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के कुन्नी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती का दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कर नव प्रवेशी बच्चों को माथे पर तिलक लगा मुंह मीठा कर ड्रेस और पुस्तक का वितरण करते हुए साला प्रवेश कराया गया।