नित्थर: हिमाचल किसान सभा ने नीरथ में की बैठक
Nither, Kullu | Apr 4, 2024 हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट प्रभावित पंचायत कमेटी की बैठक वीरवार को नीरथ मे आयोजित हुई। बैठक मे हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव राकेश सिंघा जिला महासचिव देवकी नंद मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने कहा कि लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन वर्षों से संघर्ष कर रही है।