हाथरस: महिला को मारपीट के बाद पति ने खिलाया विषाक्त पदार्थ, बिगड़ी हालत में अस्पताल लाया गया, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी एक महिला शहनाज पत्नी गुड्डू के साथ पति ने मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला को पति ने विशाख्त पदार्थ खिला दिया। बिगड़ी हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई।