टीकमगढ़: टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर गिरा पेड़: यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, देहात थाना पुलिस की मदद से हटाया गया पेड़
टीकमगढ़ झांसी मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक विशाल पेड़ उखड़कर मुख्य मार्ग पर गिर गया। जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया तथा दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची आसपास की नागरिकों के सहयोग से तुरंत सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया गया।