हुरड़ा: शंभूगढ़ में आग से हड़कंप, दमकल की देरी से पहुंचने पर उठी मांग
Hurda, Bhilwara | Apr 27, 2026 शंभूगढ़ कस्बे में आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे नायकों के मोहल्ले में शंकर लाल नायक के नोहरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर लकड़ी, खाखला व बाड़ों में रखा चारा जलकर राख हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में अग्निशमन वाहन नहीं होने से हर बार नुकसान बढ़ता है। दमकल आसींद (करीब 30 किमी) या आगूचा (करीब 35 किमी) से आती है,