उदवंत नगर: उदवंतनगर में फार्मर आईडी बनाने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन हुआ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों का फार्मर आईडी बनाने को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन हुआ। जिसमे 80 लोगो का केवाईसी आधार से किया गया। किसान सलाहकार सोनू ने बताया की पीएम किसान के लाभुकों का फार्मर आईडी बनाकर सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जा सका। शिविर का आयोजन 4 जून 5 बजे हुआ।