उदवंत नगर: ई किसान भवन उदवंतनगर के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
1 जून रविवार 3 बजे ई किसान भवन उदवंतनगर मे एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमे प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या मे किसान शामिल हुए। जिला से चलकर आए जिला कृषि पदाधिकारी व कृषि विज्ञान के अधिकारियो ने किसानो को उन्नत तरीके से खेती करने सहित अन्य जानकारियों के बारे मे बताया।