उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से झड़प, फेंके गए ईट-पत्थर, दारोगा घायल
गजराजगंज ओपी क्षेत्र मे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से झड़प, फेंके ईट -पत्थर, दारोगा घायल वीडियो भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मोलाचक मोड़ के समीप गत रविवार रात आठ बजे की है । वाहन चेकिंग के दौरान बाइक का कागजात मांगे जाने पर पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर ईट-पत्थर भी फेंके गए। हमले में एक प्रशिक्षु दारोगा रुपेश कुमार घायल हो गए।