रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट कोतवाली में तैनात कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला को किया गया लाइन हाजिर
रामसनेहीघाट कोतवाली में तैनात कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला हुए लाइन हाजिर। जगदीश प्रसाद शुक्ला का लाइन हाजिर होना आज बृहस्पतिवार की सुबह 11:00 बजे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है पिछले 3 महीने में 21 सड़क हादसे रामसनेही घाट क्षेत्र में दर्ज हुए हैं। इसी के चलते जगदीश प्रसाद शुक्ला को लाइन हाजिर किया गया है।