सिमरी: भोला डेरा: बधार में आग से 6 बीघे गेहूं की फसल राख, मुआवजे की मांग तेज
Simri, Buxar | Apr 17, 2026 भोला डेरा स्थित बधार में शुक्रवार की सुबह 7 बजे अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर किसान समेश्वर तुरहा और बद्री तुरहा की करीब 6 बीघे में लगी तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।