माण्डल: मेजा डेम में डूबने से युवक की मौत, पिता से कहा था- 'घूमने आया हूं, थोड़ी देर में घर पहुंच जाऊंगा'
जिले के मांडल थाना क्षेत्र स्थित मेजा डेम पर घूमने गए एक 23 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पहले युवक ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वह मेजा डेम घूमने आया है और कुछ देर में घर लौट जाएगा, लेकिन यह उसकी आखिरी बातचीत साबित हुई।