महोबा: आल्हा चौक पर एबीवीपी ने भव्य दीपोत्सव मनाया, रंगोली के जरिए दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना वर्ष की पूर्व संध्या पर आल्हा चौक में भव्य दीपोत्सव और रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। रंगोलियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।