ब्यौहारी: बेड़रा गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुष्पा यादव 16 वर्ष ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई है अभी यह स्पष्ट नहीं है मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।