ब्यौहारी: पुरैना गांव में अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी कार, पुलिस ने कार को किया जब्त
पुरैना गांव में एक कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई कार में सवार सभी लोग वहां से भाग गए हैं।मौके पर डायल हंड्रेड पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कार में बड़े-बड़े खाली डब्बे रखे हुए हैं ,जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार डीजल चोरी की उपयोग में लाई जाती होगी, हालंकि पुलिस ने कार को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।