ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस ने 18 लाख की चोरी का किया खुलासा , दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर व बाईक बरामद
ब्यौहारी में हाल ही में दो प्रमुख चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को ब्यौहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमे कटनी के निगरानी बदमाश राकेश उर्फ खन्ना और उसके साथी अजय सिंह को पकड़कर पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपए बताईं जा रही है।