मोतिहारी: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिशन चौक स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से 12 साल के किशोर की हुई मौत
एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही से 12 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटेरवा निवासी बुलेट महतो के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोतिहारी शहर के मिशन चौक स्थित एक डॉक्टर के अस्पताल में उसके टूटे हुए हाथ का ऑपरेशन कराने के लिए लाया गया था।बताया कि डॉक्टर ने पहले भी प्रिंस के हाथ का ऑपरेशन किया था।