बरियातु: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पिकअप चालक पर कार्रवाई की मांग की
बारियातू-टंडवा मुख्य सड़क स्थित टोंटी ग्राम के तीखी मोड़ के समीप बीते मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उगदेव गंझू उर्फ उदय गंझू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद शोकाकुल परिजनों ने शुक्रवार को बारियातू थाना पहुंचकर आवेदन देते हुए पिकअप वाहन चालक एवं मालिक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांचों उपरांत कार्रवाई कीबात कही है l