गरौठा: पदभार संभालते ही गरौठा के कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के सख्त तेवर, अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा
झांसी की गरौठा कोतवाली के नए प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।