सिमडेगा: सिमडेगा के स्वास्थ्य भविष्य पर विधायक भूषण बाड़ा का विजन, मेडिकल कॉलेज और 300 बेड अस्पताल पर रखी बात
सिमडेगा, बुधवार 4 बजे पब्लिक ऐप से खास बातचीत में विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा में मेडिकल कॉलेज, 300 बेड अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनकी प्राथमिकता हैं और जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।