गिरिडीह: विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके पक्ष ने ससुराल में लगाई आग; पुलिस ने संभाले हालात
सरिया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह श्यामनगर टोला में एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्म हत्या कर ली। बुधवार को 1 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि चंदन कुमार की पत्नी बिंदिया देवी ने घरेलू कलह से तंग आकर घर के पास स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। जैसे ही यह खबर मृतका के मायके पहुँची, वहाँ कोहराम मच गया।