लक्ष्मीपुर: सरयू सेवा सदन में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 20 विद्यार्थियों को मिली भोला मांझी एडु फेलोशिप
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समग्र सेवा द्वारा शिक्षा जागरूकता रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रैली में लगभग 200 बच्चों ने भाग लेकर बाल श्रम उन्मूलन और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद सरयू सेवा सदन में 5 बजे तक आयोजित समारोह में महादलित मुसहर समुदाय के 20 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।