बरवाडीह: बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी
बरवाडीह: बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति एवं अन्य जांच के लिए अब मरीजों को दूसरे जिले या दूरस्थ अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।