कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने UP/MP के मंदिरों में चोरी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी का माल बरामद
UP/MP के मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय चोरों को चित्रकूट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शनिवार की दोपहर 2 बजे चित्रकूट सहित चोरी की 6 घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों विजय शुक्ला,बाबर शाह, मोहनलाल और कामता प्रसाद के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है ,पुलिस ने चारों अभियुक्तों को चोरी धाराओं में जेल भेजा है।