बेरमो: जमुनिया नदी में बोरे में मिली महिला के शव का मामला खुला, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bermo, Bokaro | Apr 25, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के जमुनिया नदी में बोरे में मिले महिला के शव मामले का आज शनिवार को खुलासा हो गया है।इस कांड में संलिप्त 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में जमुनिया नदी से बरामद अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।