कटंगी: हीरापुर-नीमटोला के बच्चे, शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालकर कर रहे पढ़ाई
बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत खरपड़िया के दो गांव हीरापुर और नीमटोला में हर बरसात के साथ शिक्षा की गाड़ी पटरी से उतर जाती है। वजह सिर्फ एक है - दोनों गांवों के बीच बहने वाला एक नाला, जिस पर आज तक पुल नहीं बन पाया है। नतीजा यह है कि सैकड़ों बच्चे हर साल 3 से 4 महीने तक अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं।