जशपुर: जशपुर के केराडीह बाजार में फूड पॉइजनिंग से 8 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत केराडीह बाजार में गुपचुप (पानी पूरी) खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। गुपचुप खाने के बाद कई लोग अचानक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रभावित लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मरीजों का इलाज कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म