सिरोही: तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइकें चपेट में आईं; बड़ा हादसा टला
Sirohi, Sirohi | Apr 19, 2026 पालड़ी एम थाना क्षेत्र के पोसालिया गांव में रविवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। गांव में घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय वाहन मालिक घर के अंदर मौजूद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर