चंदौसी: चंदौसी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभा करने वाले 120 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
चंदौसी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशस्ति पत्र सम्मान समारोह का मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के करीब आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य प्रतियोगिता के तहत उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले 120 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंदौसी नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय रहीं।