इटावा: कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में DM की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
Etawah, Etawah | Jul 11, 2026 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में वृहद वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। 12 जुलाई को जनपद में लगभग 60 लाख 68 हजार पौधों के वृक्षारोपण में जनभागीदारी से अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जिलाधिकारी ने जोर देते हुए बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।