बौंसी: मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा श्यामबाजार में जागरूकता बैठक का आयोजन
Bausi, Banka | Apr 10, 2026 बौंसी प्रखंड अंतर्गत श्यामबाजार में शुक्रवार को मानवाधिकार सहायता संघ (बिहार) की ओर से एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने की, जबकि अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।