ग्वालियर गिर्द: सड़क के बीच खड़े पेड़, ग्वालियर में इंजीनियरिंग का नया कारनामा चर्चा में
ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड की पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत बनाई जा रही एक सड़क चर्चा का विषय बन गई है। सड़क निर्माण में हुई इस अनोखी इंजीनियरिंग की जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे सामने आने के बाद लोगों ने हैरानी जताई, क्योंकि सड़क के बीचों-बीच कई पेड़ों को छोड़ दिया गया है। अब ये पेड़ न केवल निर्माण कार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं