मड़ियाहू: भ्रष्टाचार के खिलाफ जन चौपाल में शिकायतें गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया
जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के पट्टी जियाराय गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग (एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रमोद सिंह के आवास पर हुआ, जिसमें विभाग के राष्ट्रीय महासचिव सुजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे।