कटनी नगर: कटनी बाबा घाट में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरा युवक,पीछे से आ रहे ट्रक ने पैर कुचला,ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी बाइक से वापस अपने घर की ओर जा रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर चलती गाड़ी से सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रहे एलएंडटी (L&T) कंपनी के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे युवक के पैर को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।