दमोह: सेवा एवं आशीर्वाद अभियान से 1539 बुजुर्गों की ई-केवाईसी पूरी, अब मिलेगी 9 माह से रुकी हुई पेंशन: कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 12, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि सेवा एवं आशीर्वाद अभियान के तहत जिले के 1664 पात्र बुजुर्गों में से 1539 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इससे 92.49 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन हो गया है और करीब नौ माह से रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान शुरू हो सकेगा। दमोह और तेंदूखेड़ा से मिली शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया।