जहानाबाद: ड्यूटी के दौरान घोसी थाने के चौकीदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जहानाबाद के घोसी थाना में पदस्थापित 50 वर्षीय चौकीदार शालिग्राम यादव की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे क्षेत्र में नोटिस बांटने गए थे, तभी अचानक गिरकर बेसुध हो गए। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।