महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता सास ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी बहू ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया है। सास का कहना है कि बहू का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था और उसी के चलते परिवार में विवाद हुआ। वहीं बहू द्वारा लगाए गए आरोपों को सास ने निराधार बताया।