बरेली: बरेली में 17 साल की बेटी लापता, पिता का फूटा गुस्सा, कहा- 'पुलिस आरोपी से मिली हुई है', हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। एक ग्राम निवासी पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी अपने ननिहाल ग्राम शिखा में रह रही थी। आरोप है कि 10 मई 2026 की शाम सहारनपुर के अलियाबाग निवासी रवि ने अपने भाई अजीत और मां के साथ मिलकर उसे